
संस्कार भारती क़ी नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व काव्य पाठ के साथ मनाया गया |
संस्कार भारती क़ी जिला कार्यकारिणी के गठन क़ी घोषणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीतम सिंह द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे की गयी जिसमे डॉ भरत कंचन क़ो जिलाध्यक्ष, डॉ ऋचा वार्ष्णेय क़ो जिलामहामंत्री ,डॉ नीलेश कटियार क़ो कोषाध्यक्ष एवं साहित्यकार संजय पांडेय गौहर को पीलीभीत जिले का संरक्षक के दायित्व दिया गया है |
कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे की प्रतिमा के समझ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई तत्पश्चात प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया गया
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीतम सिंह ने कहाकि संस्कार भारती साहित्य एवं अनेक ललित कलाओ की प्रतिभाओ अवसर प्रदान करने मे सहयोग के साथ साथ भारतीय संस्कारों क़ो जीवित रखने मे सहयोग करती हैं |
जनपद के वरिष्ठम चिकित्सक डॉ एस के अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती विविध क्षेत्रों मे भारतीय संस्कारों क़ो जीवंत रखे हैं ये सराहनीय हैं हम सबको पश्चिम अचार विचार से दूर रहकर भारतीय सनातन संस्कारों का अनुपालन करना चाहिए
साहित्यकार डॉ प्रणव शास्त्री ने गुरु क़ी महिमा बताते हुए कहाकि गुरु साक्षात ब्रह्मा विष्णु और महेश के सामान होता है जो शिष्य का निर्माण उसका पोषण और उसके विकारों का नाश करता हैं प्रदेश मंत्री कुलदीप वर्मा ने भी संस्कार भारती द्वारा करायें जा रहे कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डाला |
कार्यक्रम मे माँ शारदे क़ी वंदना संजय पाण्डेय गौहर ध्येय गीत अविनाश चंद्र मिश्र ने प्रस्तुत किया साथ ही बदायूं से पधारे गीतम सिंह एवं षट बदन शंखधार ने काव्य पाठ किया |
इस अवसर पर डॉ रश्मि चौधरी, डॉ पी एन सक्सेना, डॉ ममता सक्सेना,नीना मल्होत्रा,डॉ अमिताभ अग्निहोत्री,प्रदीप दुबे, कुलदीप वर्मा, डॉ उपेंद्र नाथ, डॉ गीतांजलि मिश्रा, डॉ उमेश वार्ष्णेय, डॉ दीपा सिंह, डॉ आस्था कंचन,, डॉ आदित्य पाण्डेय, सपना पाण्डेय, डॉ देवेंद्र गोस्वामी, योगेंद्र गोस्वामी, चारु धवन, राजेंद्र धवन, डॉ नीरू सक्सेना, डॉ रेनू सक्सेना सिद्धार्थ मिश्रा,सहित अनेक साहित्य उपासक उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष डॉ भरत कंचन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि संस्कार भारती समस्त ललित कलाओ के नवीन प्रतिभाओ क़ो उचित मंच प्रदान करने क़ो सदैव प्रयास रत रहेगी
कार्यक्रम का संचालन डॉ नीलेश कटियार ने किया|
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com