मेरठ के जानी क्षेत्र में लव अफेयर के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां किसान सुभाष उपाध्याय की हत्या उसकी पत्नी कविता और बेटी सोनम ने अपने-अपने प्रेमियों के साथ मिलकर करवाई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम का एक दलित युवक विपिन से प्रेम प्रसंग था, जिसका विरोध सुभाष कर रहे थे। वहीं, पत्नी कविता का गांव के मुस्लिम युवक गुलजार से संबंध था और वह भी पति से छुटकारा चाहती थी।
पुलिस ने इस साजिश में शामिल पांचों आरोपियों — कविता, सोनम, विपिन, गुलजार और असगर — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में मां-बेटी ने अपने प्रेम संबंधों की कहानी खुद कबूली। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com