मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र स्थित फालोदा कट बाईपास पर सोमवार देर रात कांवड़ियों ने एक ढाबे में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि परोसे गए भोजन में प्याज मिलने पर नाराज़ कांवड़ियों ने श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ देव मिलन ढाबे में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
हंगामे में ढाबे की कुर्सियां, मेज व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com