समाज दर्पण: त्योहार मनाने का अधिकार सबको है – पुलिस का निष्पक्ष धर्मनिरपेक्ष चेहरा
हमारा देश विविधताओं का संगम है – यहां हर गली, हर मोहल्ले में कोई न कोई त्योहार अपने रंग और रिवाज़ के साथ मनाया जाता है। चाहे वह होली की उमंग हो या मुहर्रम की गहराई, दीवाली की रोशनी हो या ईद की मिठास — हर त्योहार हमारे समाज को एकता की डोर में बांधता है। लेकिन इन सबके बीच एक वर्ग ऐसा भी है जो खुद त्योहार नहीं मना पाता, क्योंकि वह हर त्योहार पर हमारी सुरक्षा की ड्यूटी निभा रहा होता है और वह है पुलिस बल। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुहर्रम के जुलूस के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान पसीने से तरबतर खड़े नजर आया। यह दृश्य सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि उस कर्तव्य, समर्पण और निष्पक्षता का प्रतीक है जो हमारी पुलिस हर धर्म के लिए समान भाव से निभाती है। पुलिस का यह धर्मनिरपेक्ष चेहरा हमें याद दिलाता है कि त्योहार मनाने का अधिकार सबको है — और सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस बखूबी निभा रही है, बिना किसी भेदभाव के। चाहे कोई मंदिर में मेला लगे या मस्जिद से ताजिया निकले, पुलिस हर जगह एक जैसी सजगता, सतर्कता और सेवा भाव के साथ तैनात रहती है। अक्सर पुलिस को आलोचना का शिकार बनना पड़ता है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे त्योहारों के रंग से दूर रहकर हमारी खुशियों की हिफाजत करते हैं।
क्योंकि जब बात हो समाज की एकता, शांति और सौहार्द की
तो सबसे आगे खड़ी मिलती है,पुलिस की वह वर्दी, जो पसीने से भीगी जरूर होती है, लेकिन कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटती।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com