लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब तीन गुटों में बंट चुकी है — एक खुदमुख्तार, दूसरा दिल्ली का उम्मीदवार और तीसरा संधि-साथी का कैंडिडेट।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में ट्रस्ट, पार्क और तालाबों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की नदियों का हाल बेहद खराब है, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़े हैं और नालों का गंदा पानी सीधे नदियों में डाला जा रहा है।
बुंदेलखंड को लेकर उन्होंने कहा कि नदियों को इतना खोद डाला गया है कि हर जिले में सड़कों और खेतों के किनारे मिट्टी के टीले नजर आ रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय असंतुलन बढ़ रहा है।
अखिलेश ने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए कहा कि यह कैसी विकास नीति है जो नदियों और प्राकृतिक संसाधनों को ही खत्म कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com