मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान फिल्मी गानों पर महिलाओं द्वारा किए गए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
SSP श्लोक कुमार के निर्देश पर गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 19 डीजे जब्त किए। बताया गया कि कुछ आयोजकों ने स्टेज बनाकर श्रद्धालुओं के सामने डांस कार्यक्रम करवाया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
SSP ने सख्त चेतावनी दी है कि धार्मिक स्थलों और मेलों में अश्लीलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क निगरानी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com