11:38 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- दहेज लोभियों ने शादी करने से इनकार – मुकदमा दर्ज

दहेज लोभी ग्राम प्रधान और उसकी पत्नी
अतिरिक्त दहेज न देने से नाराज दहेज लोभियों ने शादी करने से किया इनकार पीड़ित ने थाने पर भी तहरीर तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

बदायूं- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी मनोज कुमार पुत्र रामचंद्र ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया उन्होंने अपनी पुत्री सुरभि की शादी थाना क्षेत्र के गांव बरातेगदार निवासी सुधांशु पटेल पुत्र देवपाल हाल निवासी विवेक विहार कॉलोनी डॉक्टर जैन वाली गली में तय की थी सभी नाते रिश्तेदारों के सामने शहर के एक मैरिज लॉन में 12 मई दान दहेज के साथ तय की थी लड़का पक्ष के मांग अनुसार समान 11 लाख रुपए दिए थे लगभग 500 मेहमानों के साथ 20 लख रुपए खर्च हो गए थे आने वाले 16 नवंबर को निश्चित की गई थी शादी की तैयारी शुरू हो गई थी कुछ जगह शादी की तैयारी को एडवांस भी दे दिया गया था पीड़ित ने बताया उनकी बेटी सुरभि पटेल को सुधांशु पटेल अपने साथ घूमने ले गया था पीड़ित ने बताया 15 जून को अचानक सुधांशु के पिता देवपाल माता विनीता पटेल पीड़ित के घर और शादी से पहले दहेज में चार पहिया कार पचास लाख रुपए की मांग शादी से पहले करने लगे जिस पर पीड़ित ने कहा जो हमारा तय हुआ है वह हम दे देंगे लेकिन अतिरिक्त दहेज देने की हमारी समर्थ नहीं है यह सुनकर उक्त लोग कहने लगे अगर तुम्हारे पास यह देने को नहीं है तो यह शादी नहीं होगी इसके बाद पीड़ित ने नाते रिश्तेदारों को एकत्र करके पंचायत कराई लेकिन सुरभि के ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज मांग करते रहे और कहने लगे आप कितना भी जोर लगा लो वह शादी नहीं करेंगे पीड़ित ने तहरी देते हुए बताया यह सुनकर उनका पूरा परिवार सदमे में आ गया है पीड़ित की पुत्री शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान है और वह आत्महत्या की कोशिश कर रही है शादी तय होने के समय जो भी उसने दिया था वह भी उक्त लोगों की कब्जे में है पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करें आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.