5:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली – प्रेमी ने चार साल के बेटे के सामने प्रेमिका की हत्या की

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामगंगा नगर कॉलोनी में प्रेमी गुड्डू ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने एक साल पहले पति और हिंदू धर्म छोड़ मुस्लिम धर्म अपनाया था और चार साल के बेटे संग गुड्डू के साथ रह रही थी।

शुक्रवार रात दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुड्डू ने बेटे के सामने महिला की जान ले ली और फरार हो गया। बच्चा शव के पास बैठा रो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.