9:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बच्चों का स्कूल में दाखिला सोच-समझकर कराएं, दिखावे या तुलना में नहीं: प्रदीप प्रजापति

बच्चों का स्कूल में दाखिला सोच-समझकर कराएं, सिर्फ दिखावे या तुलना में नहीं: प्रदीप प्रजापति

समाज दर्पण: प्रदीप प्रजापति

बच्चों की शिक्षा उनके पूरे जीवन की नींव होती है। ऐसे में यह फैसला कि उन्हें किस स्कूल में दाखिला दिलाया जाए, बेहद सोच-विचार और समझदारी से किया जाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि माता-पिता पड़ोसियों या दोस्तों के बच्चों को देखकर जल्दबाज़ी में किसी स्कूल का चुनाव कर लेते हैं, चाहे वह स्कूल उनके बच्चे की ज़रूरतों, रुचियों या मानसिक स्तर के अनुकूल हो या नहीं।

हर बच्चा अलग होता है — उसकी सीखने की गति, रुचि, भावनात्मक ज़रूरतें और व्यक्तित्व अलग होता है। इसलिए सिर्फ यह देखकर कि किसी के बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं या वह स्कूल फैशनेबल है, निर्णय लेना बच्चे के भविष्य के साथ समझौता करना हो सकता है।

स्कूल चुनते समय आपको यह देखना चाहिए कि स्कूल का शैक्षणिक वातावरण कैसा है? , शिक्षक अनुभवी और संवेदनशील हैं या नहीं?,स्कूल बच्चों में नैतिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देता है या नहीं?, दूरी, सुरक्षा और फीस जैसी व्यावहारिक बातें भी ध्यान में रखी जानी चाहिए।

ध्यान रखें, स्कूल का चुनाव सिर्फ एक स्टेटस नहीं, बल्कि बच्चे की खुशहाल और संतुलित शिक्षा की दिशा में पहला क़दम है। इसलिए दिखावे की दौड़ में शामिल हुए बिना, अपने बच्चे की ज़रूरतों को समझकर ही निर्णय लें — क्योंकि यही उनके उज्जवल भविष्य की सच्ची शुरुआत होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.