बुलंदशहर: राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी ब्रजेश सोलंकी की कुत्ते के काटने के बाद इलाज न मिलने से दर्दनाक मौत हो गई। फराना गांव निवासी ब्रजेश को एक महीने पहले पिल्ले ने काटा था, लेकिन उन्होंने एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया। समय रहते इलाज न मिलने से उनकी हालत बिगड़ती गई। कई अस्पतालों ने जवाब दे दिया और रविवार को उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। ब्रजेश का आखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई सिहर उठा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

