आज जम्मू के आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। कल एलजी श्री सिन्हा ने बालटाल के आधार शिविर का निरीक्षण भी किया।
एलजी मनोज सिन्हा ने आज तड़के झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। माहौल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से आज तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना किया। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 लाख के करीब सुरक्षाबलों के जवान कठुआ के लखनपुर से पवित्र गुफा तक तैनात रहेंगे।
अर्द्ध सैनिक बलों की 600 कंपनियां तैनात की गई हैं, इनमें सबसे अधिक 350 कंपनियां सीआरपीएफ की हैं
जम्मू कश्मीर पुलिस के करीब 25,000 जवान तैनात
जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह छह बजे से छोड़ा जाएगा
रात दस बजे के बाद भारी वाहनों व 12 बजे के बाद छोटे वाहनों को नगरोटा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

