उझानी नगर पालिका पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,आठ दिन से क्रमिक अनशन जारी।
बदायूं 1 जुलाई।
नगर पालिका परिषद उझानी की लापरवाही ने ग्राम नरऊ, अचौरा, मिही लाल नगला और मलिकपुर के किसानों और ग्रामीणों की ज़िंदगी दूभर कर दी है। नगर क्षेत्र का गंदा पानी बिना निकासी व्यवस्था के सीधे इन गांवों की ओर बह रहा है, जिससे खेत बर्बाद हो रहे हैं और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्राम नरऊ में स्थिति अत्यधिक चिंताजनक हो गई है। गंदे पानी के कारण नलों में दूषित जल सप्लाई हो रहा है, जिससे कई लोग बीमार हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और नगर पालिका से शिकायत की। गंदे पानी को भैंसोर नदी तक ले जाने के लिए नाला निर्माण का प्रस्ताव तो पास कर दिया गया, लेकिन निर्माण कार्य की शुरुआत आज तक नहीं हुई।
*बाईपास बना संकट का कारण*
बरेली-मथुरा हाईवे का बाईपास इन दिनों ग्राम नरऊ से होकर गुजर रहा है। इसमें नगर पालिका की पुलिया निर्माण की योजना है, जिसमें गंदा पानी नरऊ के तालाब में जा सके। हाइवे निर्माण कर रही कंपनी द्वारा ग्रामीणों के विरोध के चलते पाइप या पुलिया नहीं डाल सकी, इससे अब पानी खेतों में भर रहा है इससे किसानों की उपजाऊ फसलें नष्ट हो गई।
बसपा जिलाध्यक्ष के साथ मनोज कश्यप, संजय सागर, क्रांति कुमार, रुपेश कुमार गौतम, गुरुद्वाल भारती, जगदीश चरण, देशपाल भारती, भूप सिंह, जय सिंह, पवन कुमार गौतम, चरंजीलाल, सोनू सागर आदि ने आज जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज समस्या समाधान को कहा है।
ग्रामीणों की मांगें
1. तत्काल नाला निर्माण शुरू कराया जाए।
2. दूषित पानी की सप्लाई रोकी जाए।
3.बाईपास निर्माण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा और पुनर्वास दिया जाए।
4.नगर पालिका को आदेशित करें कि शहर के गंदे पानी की समुचित व्यवस्था करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

