राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पहली बार बरेली पहुंचीं। उन्होंने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर सुबह 9:50 बजे उनके आगमन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

समारोह में 576 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। सुरक्षा को लेकर शहर में सुबह 4 से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में रूट डायवर्जन लागू किया गया। राष्ट्रपति करीब 11:30 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो गईं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com