2:04 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

क्रिकेट विवाद में सिपाही की गोली मारकर हत्या, सरकारी शिक्षक पर हत्या का आरोप

क्रिकेट विवाद में सिपाही की गोली मारकर हत्या, सरकारी शिक्षक पर हत्या का आरोप

बागपत जिले में क्रिकेट को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सहारनपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही अजय की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गाँव के एक सरकारी शिक्षक के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर पहले दोनों में विवाद हुआ था, जो धमकी तक पहुँच गया।

बताया जा रहा है कि रविवार रात जब अजय अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी ने उसे घेरकर गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.