5:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पारिवारिक कलह से दुखी किसान ने फांसी लगाकर दी जान

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन कस्बा में शनिवार को एक किसान मदनलाल (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार साल पहले विवाह के बाद पत्नी रेखा देवी से विवाद के चलते वह मायके चली गई थी। शनिवार को मदनलाल उसे मनाने फैजगंज बेहटा गया, लेकिन रेखा ने घर लौटने से इनकार कर दीजिए | दुखी होकर लौटकर घर में फांसी लगा ली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.