5:36 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बेटी के कांस्टेबल बनने की खुशखबरी के बीच करंट से मां की मौत, विदाई के बाद ट्रेनिंग पर रवाना हुई बेटी

उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र के सारौंद गांव में खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब पुलिस में चयनित हुई आरती की मां चंद्रवती की करंट लगने से मौत हो गई। घर में रामायण पाठ और जश्न का माहौल था, लेकिन गेट में करंट प्रवाहित होने से यह हादसा हो गया।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। मां को अंतिम विदाई देने के बाद आरती कर्तव्य भावना के साथ प्रयागराज ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गई। गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस