2:19 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली दौरे पर सीएम योगी, राष्ट्रपति मुर्मू को आयुष विश्वविद्यालय उद्घाटन के लिए देंगे न्योता

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट करेंगे और उन्हें 30 जून को गोरखपुर स्थित गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देंगे।

मुख्यमंत्री योगी सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और विभिन्न अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह भेंट गोरखपुर के आगामी विकास कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस