4:29 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मेला देखने गई युवती को पुलिस ने बरामद किया, बालिग निकली तो बदला मामला

बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र से लापता हुई एक युवती को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। युवती अपने मौसा के साथ गई थी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थाने पहुंचने पर युवती ने खुद को बालिग बताते हुए मौसा के साथ रहने की इच्छा जताई, जिससे परिवार स्तब्ध रह गया। शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच में भी युवती बालिग पाई गई। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराएगी, जिसके बाद उसे उसकी इच्छा के अनुसार भेजा जाएगा। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस