2:31 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में बारिश के बीच पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, आग की लपटों से मचा हड़कंप

बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान एक अचानक हुई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। दातागंज-बरेली रोड पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिर गई, जिससे उसमें आग लग गई और तेज़ लपटें उठने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज बारिश और गड़गड़ाहट के बीच जोरदार धमाका हुआ, फिर कुछ ही सेकंड में पेड़ धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि पास के दूसरे पेड़ भी उसकी चपेट में आने लगे।

मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस