बेटियों के जन्म पर ताने, दहेज की मांग और मारपीट… पति ने बीच रास्ते दिया तीन तलाक
बदायूं जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र से एक महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता को दहेज की मांग, बेटियों के जन्म पर तानों और लगातार मारपीट का शिकार होना पड़ा। हद तो तब हो गई जब पति ने तीन तलाक बोलकर* उसे घर से निकाल दिया।
गांव बेहटा डंबरनगर निवासी खुशनूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह सात वर्ष पूर्व शहनवाज से हुआ था। शादी में परिवार ने लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
पीड़िता के अनुसार, बेटियों के जन्म के बाद उसे ताने मिलते रहे, और सास, देवर, ननद, जेठानी सहित पूरा परिवार उसे प्रताड़ित करता रहा। बीते 15 जून की रात, जब उसने विरोध किया तो पति ने सबके सामने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।
रात में ही पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। कादर चौक एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने इंसाफ की मांग की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
