2:31 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

देश में दो दिन में कोरोना से 21 मौतें, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मौतों का सिलसिला फिर बढ़ता दिख रहा है। लगातार दूसरे दिन 10 से ज्यादा मरीजों की जान गई है। रविवार को 11 लोगों की मौत हुई, जिनमें केरल से 7, जबकि दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से 1-1 मौत दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को भी 10 मौतें हुई थीं।

देशभर में इस समय 7264 एक्टिव मरीज हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल (1920), गुजरात (1433) और पश्चिम बंगाल (747) में हैं। पिछले 24 घंटे में कोई नया केस सामने नहीं आया, लेकिन 119 मरीज रिकवर हुए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस