3:17 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी स्टेशन पर यह केसा विकास -करोड़ों रुपये के खर्चे के बाद भी टूटी टीन, लटकी बिजली केबिल

उझानी बदांयू 16 जून।19 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुऐ विकास कार्यों के उद्घाटन को एक महीना भी नहीं हुआ। करोड़ों रुपये की लागत से पुन निर्माण हुए उझानी स्टेशन का उद्घाटन नगर के केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया था।

एक महीने बाद ही स्टेशन की स्थिति बदहाल नजर आती है, जहाँ एंट्रेंस गेट पर प्रकाश हेतु लगी लाईट व केबिल लटक रही है तो वहीं दूसरी तरफ उपर लगी टीन का कुछ हिस्सा भी टूट गया है। परिसर पर बने बाथरूम में पानी की व्यवस्था पूर्ण रूप से नहीं होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

जानकारी प्राप्त करने पर स्टेशन मास्टर अरुण सक्सेना ने बताया कि उनके द्वारा इस सम्बन्ध में उच्चधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है जैसा उच्चधिकारियों के द्वारा आदेश प्राप्त होगा उसी अनुसार कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस