2:30 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

हरदोई में महिला ने सेल्समैन पर तानी रिवॉल्वर, बोली- “इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी नहीं पहचानेंगे”

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां CNG स्टेशन पर कार में गैस भरवाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने सेल्समैन के सीने पर रिवॉल्वर तान दी और धमकी दी, “इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचान नहीं पाएंगे।”

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी महिला अरीबा खां, हुस्नबानो और एहसान खां के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस