नरैनी- भीषण गर्मी और उमस के बीच दशहरा पर शरह बरौलिया बदायूँ में सहसवान रोड पर ग्राम के युवाओं ने राहगीरों को शर्बत और ठंडा जल पिलाया। समाजसेवी विवेक काकुष्ठ और नवनीत कटिया ने कहा कि सेवाधर्म हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। जिसके पालन से पुण्य की प्राप्ति होती है। दशहरा का दिन होने के कारण इस दिन सेवा कार्य से उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसी भीषण गर्मी में यह युवस हर साल जनसहयोग से शिविर लगाकर उन्हें शर्बत और ठंडा जल पिलाते है इस दौरान अजय कटिया,गुल्लू सिंह,श्रीकृष्ण, आशीष काकुष्ठ,भोले सिंह,नदीम अहमद अन्य युवा शामिल हुए।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
