4:29 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंचकर सरकारी चकरोड कब्जा मुक्त कराया

बिसौली – बीते दिन रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव उल्ला – जाफर पुर में पिछले कई वर्षों पुराना सरकारी रोड अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त कराया ।
बताया जा रहा है कि गांव उल्ला में कई वर्ष पुराने चकबंदी के समय से ही गांव के कुछ प्रभाव शाली लोगों ने सरकारी चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया था जो कि नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने लेखपाल अनुज कुमार , आदित्य कुमार , दीपक भटनागर राजस्व टीम के साथ मिलकर कब्जा मुक्त कराया गया ।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक नजीर अली , कांस्टेबल बी एस चौहान आदि मुस्तैद रहे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव उल्ला निवासी भुवनेश , महेंद्र व राजवीर आदि लोग दबंगी के चलते सरकारी चकरोड पर काफी लंबे समय से काबिज थे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस