बदायूं – श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं में 21 मई 2025से प्रारंभ होने वाले समर कैंप के आज तीसरे दिन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली श्री राकेश कुमार जी ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया।
समर कैंप में विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, चैस आदि खेलों में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व योग एवं शारीरिक व्यायाम भी किया।
मुख्य अतिथि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री राकेश कुमार ने अपने उद्बोधन में समर कैंप से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की चर्चा की, और विद्यार्थियों को स्वस्थ व फिट रहने के महत्व को बताया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्वश्री बृजेंद्र कुमार कौशल कुमार श्री राम, विजय गौतम,राधेश्याम अजीत कुमार नेमचंद सुनील दीक्षित, प्रदीप कुमार सक्सेना , शिवाधार शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


मीडिया प्रभारी एवं गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में विद्यार्थियों ने समर कैंप में बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है और अपनी खेलकूद,व्यायाम आदि में अच्छी निपुणता हासिल की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com