4:00 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी अग्निकांड – एक मजदूर की मौत, एक गायब प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

उझानी बदांयू 22 मई। बीती रात बदायूं दिल्ली मार्ग स्थित कुंडा नरसिंहपुर गांव में लगी भारत मिंट एलायड फैक्ट्री में लगी आग में एक मजदूर की मौत व एक के गायब होने की जानकारी मिली है। वहीं प्रसाशन के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार मुजरिया थाने के गांव बिचोला निवासी तीन सगे भाई मुनेन्द्र, गजेन्द्र, पुष्पेन्द्र काफी समय से फैक्ट्री में नोकरी करते हैं। बीती रात लगी आग में पुष्पेन्द्र व गजेन्द्र भागने में सफल रहे लेकिन मुनेन्द्र टावर पर उपर था इसलिए आग लगने के बाद वह टावर से उतर ना सका। ओर काल के गाल में समा गया।
उसके परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं एक ओर मजदूर के परिजन उसे ढूंढते घूम रहे हैं । उसका भी पता नहीं चल सका है। वहीं प्रसाशन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कहना है कि अभी आग बुझाना प्राथमिकता है। जो भी जानकारी होगी बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.