1:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मिलावट करेंगे तो होंगे बदनाम, चौराहे पर लगेगी फोटो ?

।**** बदांयू 21 मई।
खाद्य विभाग क्या अब खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों की पहचान उजागर करेगा। मिलावट की पुष्टि होने पर उनकी फोटो चौराहों पर चस्पा की जाएगी। इससे ग्राहक ऐसे मिलावटखोरों से सावधान हो जाएंगे और उन लोगों की बदनामी भी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बदायूं खाद्य एवं औषधी एवं प्रशासन विभाग इसको अमली जामा पहनाने की कवायद करेगा ? । पिछले साल 200 सैंपल की जांच में दर्जनों में मिलावट की पुष्टि हुई। एडीएम कोर्ट ने मिलावटखोरों पर जुर्माना भी लगाया गया है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सुथरा खाद्य पदार्थ जरूरी है। मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने पर दूध, पनीर, मिठाई से लेकर किराना के सामानों में मिलावट की जाती है। इस पर रोकथाम के लिए जिला खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर सैंपल लेती है। तमाम दुकानदार ऐसे हैं जो थोड़ा सा अधिक लाभ हासिल करने के लिए चाहे दुग्ध निर्मित उत्पाद हो या फिर ब्रांडेड सामान। उसमें सस्ती चीजों की मिलावट कर देते हैं। इससे एक ओर जहां ग्राहकों की जेब पर मार पड़ती है तो उनके स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ होता है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बैठक में ऐसे मिलावटखोरों की फोटो चौराहों पर लगाने के निर्देश दिए थे। शासन का निर्देश मिलने पर खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।

———————————–
त्योहारों समेत अन्य मौकों पर चलाया जाता है अभियान
सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने बताया गया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर दीपावली, होली से लेकर अन्य पर्व त्योहारों के साथ समय समय पर अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई थी। इस दौरान दूध निर्मित खोवा, छेना से लेकर मिठाइयों के साथ तेल, मसाला व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजा गया। अब कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित प्राथमिक विद्यालयों के पांच खाने के सेम्पल फेल हो गये, जबकि 145 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। पिछले वर्ष 11 मामलों में 3.90 लाख जुर्माना बसूला गया। । अब ऐसे मिलावटखोरों की फोटो खाद्य विभाग चौराहे पर लगाऐगा या ऐसे ही चलता रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.