बदायूं- नगर पालिका अपने कार्यों को लेकर पिछले दोनों वर्षों से सुर्खियों में आती रही है, अभी कुछ दिनों पहले ही जन्म मृत्यु प्रमाण कार्यालय में लिपिक साहिर को उनके कार्यों में लापरवाही के तहत सस्पेंड किया गया और उनकी जगह लिपिक सूर्य बाबू सक्सेना को दिया गया ,बता दे पहले से ही सूर्य बाबू पर कई विभाग के चार्ज है और काम भी ज्यादा ,तो नगर पालिका के बड़े बाबू नावेद ने काम की सुगमता के चलते अपने अन्य विभाग के अनुचर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित को सूर्य बाबू की सीट पर बैठा दिया और वो भी बिना अधिशाषी अधिकारी को सूचना दिए बिना ,आपको ये भी बता दे जिसको काम की जानकारी ना हो उस व्यक्ति को जिम्मेदार सीट पर बिठा कर आम जनता के कामों की मुश्किलें और बड़ाना और ये सब नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा के आंखो के नीचे किया गया ,और इस पर संबंधित अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है क्यो ??
पूर्व मंत्री ब पूर्व विधायक आबिद रजा ने भी एकल खिड़की का जनता हित के लिए बनाई पर अब उस पर भी कर्मचारियों ने व्यवस्था को भंग कर दिया।
सब खेल है बंदरबांट का ,जनता अपने कामों को लेकर परेशान है ,जिसकी एक शिकायत बदायू के एक अधिवक्ता ने की जो पिछले लगभग दो महीने से अपने क्लाइंट के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर परेशान था , आय दिन उसको टाल दिया जाता था की कल आना या साइट बंद है या अभी अधिशाषी अधिकारी छुट्टी पर है ,क्या बाबू से सीट पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बैठना न्याय संगत ?
नगर पालिका में हर एक काम को लेकर उलझने बड़ती जा रही है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।।














badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com