4:35 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा सखी वन स्टाप सेन्टर का उद्घाटन

केन्द्रीय राज्यमंत्री (उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण) बीएल वर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर,बदायूँ में सखी वन स्टाप सेन्टर का उद्घाटन किया गया

आज दिनाँक 05-05-2025 को माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री (उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण) श्री बीएल वर्मा जी द्वारा माननीय विधायक सदर श्री महेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय परिसर,बदायूँ में सखी वन स्टाप सेन्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व अन्य अधि0गण/कर्म0गण उपस्थित रहें। वन स्टॉप सेंटर जिसे सखी भी कहा जाता है एक ऐसी सुविधा है,जो महिलाओं को हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में मदद करने के लिए एक ही स्थान पर कई सेवाएं प्रदान करता है। पुलिस, कानूनी, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता सभी एक ही स्थान पर उपलब्ध होती हैं,जिससे महिलाओं को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह केंद्र महिलाओं को अस्थायी आश्रय, काउंसलिंग और अन्य जरूरी समर्थन भी देता है ।पुलिस वन स्टॉप सेंटर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । वे महिलाओं को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हैं,उनकी शिकायत दर्ज करते हैं और उन्हें न्याय दिलाने में मदद करते हैं । पुलिस सेंटर में एक डेस्क भी होती है, जो महिलाओं को पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए होती है। महिला उत्पीड़न के मामलों पर प्रभावी रोकथाम और त्वरित कार्यवाही के लिए सरकार द्वारा वन स्टाप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। काउंसलर द्वारा वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों की काउंसिलिंग की जाती है। गंभीर मामलों में विधिक सेवाएं भी इस वन स्टाप सेंटर के माध्यम से प्रदान कराई जाती हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.