आज दिनांक 02/05/2025 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा ‘ भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्या जी ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश पर महत्व डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय साँस्कृतिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में सनातन ज्ञान को एकीकृत करना है। डॉ. वंदना वर्मा ने बताया की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा में एक नवीन दृष्टिकोण विकसित करती है जो भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का प्रयास करती है। असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता ने बताया की यूजीसी ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान करने की पहल की है। डॉ. प्रीति वर्मा ने बताया की भारतीय ज्ञान परंपरा आध्यात्मिक, दार्शनिक कलात्मक और वैज्ञानिक ज्ञान की विस्तृत श्रृंखला शामिल है जो भारत की संस्कृति विरासत और बौद्धिक विचार को व्यक्त करता है। सेमिनार में तुलसी,अनुराधा, अनामिका, प्रियंका साहू, अंशिका पटेल आदि छात्राओं ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वंदना वर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रीति वर्मा ने किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
सौम्य सोनी जिला संवाददाता
