7:29 am Friday , 23 May 2025
BREAKING NEWS

बदांयू में तापमान 40 के पार, लू चलने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बदायूं 21 अप्रैल।
गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रात का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग की मानें तो दो-तीन दिन में अधिकतम पारा और बढ़ सकता है।
आज दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम बैज्ञानिकों के अनुसार दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान डेढ से दो डिग्री बढ़ने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है। विभाग ने आने वाले दिनों में तपिश बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर पश्चिमी हवाएं दो तरफ से आती हैं। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के साथ ठंडक होती है और राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर हवाएं गर्म होती हैं। बरेली परिक्षेत्र में अब थार मरुस्थल वाली हवाएं आएंगी। इससे गर्म हवाओं के थपेड़े लगेंगे और लू चलने लगेगी। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती रहेगा।
अधिकतम तापमान डेढ़ से दो डिग्री दो-तीन में बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही रात में बादल रहने पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल के बाद तापमान बढता रहैगा।
अगर नमी भी आती रही तो उमस भरी गर्मी हो जाएगी। मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि पांच दिन आसमान साफ रहेगा। आने वाले पांच दिनों में लू चलने का अनुमान है। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।