3:10 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में मां स्कंदमाता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

उझानी बदायूं 2 अप्रैल।
चैत्र नवरात्र के चोथे दिन श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नारियल, चुनरी भेंट कर परिवार को सुख-समृद्धि की कामना की ।

चैत्र नवरात्र के चतुर्थ दिवस द्वितीय और तृतीय तिथि एक होने के कारण बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा का पूजन-अर्चन किया। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

पूजन-अर्चन के लिए मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोगों ने मातारानी के जयकारे लगाए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देवी मंदिरों पर पुलिस तैनात रही। श्रद्धालुओं ने घरों में भी मां स्कंदमाता की आराधना की।

आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि मां के इस स्वरूप की पूजा से आयु, यश, बल, और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.