5:41 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूं के प्रांगण में दिनांक 29-3-2025 को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूं के प्रांगण में दिनांक 29-3-2025 को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी–
PG to UKG में प्रियांश(99.4%) कक्षा 1 और 2 में अश्मित सिंह(98.1%) कक्षा 3rd to 6th में हिमांशी साहू(97%) व 7th और 8th में अयन गुप्ता(99.1)।
विद्यालय में पूरे सत्र highest attendence, bag keeping व proper uniform वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर जी, प्रबंधक एड. श्री राजेंद्र अनेजा जी, उप प्रबंधक सरदार रनजीत सिंह जी व कोषाध्यक्ष श्री संजय मलिक जी व मंजीत सिंह जी उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया व बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कुमारी परमीत कौर व निदा अंसारी ने किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.