8:15 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं श्री मनोज कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं, श्रीमती शिव कुमारी एवं न्यायिक मजिस्टेंट, न्यायालय संख्या-2,/ पीठासीन अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, बदायूँ, सुश्री रोहिनी उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप सेऔचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं श्री मनोज कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं, श्रीमती शिव कुमारी एवं न्यायिक मजिस्टेंट, न्यायालय संख्या-2,/ पीठासीन अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, बदायूँ, सुश्री रोहिनी उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 27.03.2025 को समय अपरान्ह 01:30 बजे राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली एवं राजकीय महिला शरणालय, सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं का प्रकोष्ठ, बरेली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली में संवासित बाल अपचारियों से व्यक्तिगत पूछताछ करने पर बताया गया कि किसी भी अपचारी को कोई भी समस्या नहीं है एवं निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली में साफ-सफाई ठीक पायी गयी एवं बाल अपचारियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योग अभ्यास व प्रणायाम उपलब्ध खुले स्थान पर शिफ्ट वाइज काराये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे सभी बाल अपचारी लाभान्वित हो सकें, उक्त के सन्दर्भ में प्रभारी सहायक अधीक्षक को निर्देशित किया गया। बाल अपचारिया से खाने-पीने के वारे में जानकारी करने पर बताया गया कि प्रात कालीन नाश्ते में बेशन का चीला / मक्का पराठा, दही चीनी के साथ एक मीठा एवं चाय, दिया जाना बताया गया, निरीक्षण के समय भोजन में रोटी, चावल, सांभर, सलाद एवं चटनी दिया जाना बताया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं, द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली के प्रभारी सहायक अधीक्षक को साफ-सफाई आदि हेतु निर्देशित किया गया, राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह (किशोर), बरेली में निरीक्षण के दौरान काफ्ट प्रशिक्षक, श्री सादिक हुसैन अंसारी केयर टेकर, आदि उपस्थित रहे।


इसी कम माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राजकीय महिला शरणालय, सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं का प्रकोष्ठ, बरेली में निरीक्षण दौरान संवासिनियों से व्यक्तिगत पूछताछ करने पर बताया गया कि किसी भी संवासिनी को किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं है एवं निरीक्षण के दौरान राजकीय महिला शरणालय, सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं का प्रकोष्ठ, बरेली में प्रभारी सहायक अधीक्षक को साफ-सफाई आदि हेतु निदेशित किया गया। इसके अतिरिक्त संवासिनियों से खाने-पीने के वारे में जानकारी करने पर बताया गया कि प्रातःकालीन नाश्ते में बेशन का पराठा व चाय, दूध व निरीक्षण के समय दोपहर के भोजन में सांभर, रोटी, चावल, आचार सलाद व मिठाई में बालूशाही दिया जाना बताया गया एवं निरीक्षण के समय राजकीय महिला शरणालय, सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं का प्रकोष्ठ, बरेली में निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षित नर्स, श्रीमती कविता, चतुर्थ श्रेणी कमचारीगण श्री अम्बिका प्रसाद, श्री मुशर्रफ यार खां आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.