9:43 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी में अप्रेल से चलेगा ई-रिक्शा ऑटो चेकिंग अभियान, योगी आदित्यनाथ ने दिऐ निर्देश

।******** बदांयू 28 मार्च।

यूपी में अवैध ई-रिक्शा और ऑटो को लेकर अप्रैल से बड़ा अभियान चलने जा रहा है। इसको लेकर सीएम योगी ने परिवहन विभाग और डीएम-एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश के मुताबिक अवैध ई-रिक्शा व ऑटो वालों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। इसके लिए, परिवहन विभाग की तरफ सभी जनपदों में पहली से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विषय में परिवहन आयुक्त ने अभियान की सफलता के लिए समस्त पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली थी। इसमें सीएम योगी ने निर्देश दिया था कि टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का प्राथमिकता के साथ वेरीफिकेशन कराया जाए। उन्होंने इस बात को लेकर भी विशेष रूप से फोकस किया था कि प्रदेश में नाबालिग वाहन न चलाएं। तथा ओवरलोडिंग को जीरो प्वाइंट पर ही रोका जाए। इसके लिए जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। इन सभी निर्देशों के पालन और उचित क्रियान्वयन के लिए परिवहन विभाग द्वारा अप्रैल माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बुधवार को समस्त जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्त व एसएसपी/एसपी को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपंजीकृत-अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। साथ ही, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त जनपदों के आरटीओ व एआरटीओ को निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर अभियान चलाया जाए। इसकी नियमित मॉनिटरिंग हो तथा इस कार्रवाई की रिपोर्ट प्रति सप्ताह शुक्रवार को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाऐ।—-

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.