10:09 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली के तीन लोगों की राया के निकट हादसे में मौत

बदायूं। गार्बधन से भंडारा कराके वापस आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार बिसौली के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बीते दिवस बिसौली से तमाम श्रद्धालु गोर्बधन में भंडारा करने बिसौली से कार तथा बसों द्वारा गए थे। बताते हैं कि गोवर्धन में भंडारा कर वापस आते समय बदायूं आ रहे पांच श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बीती देर रात में होने वाले हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। इनमें बिसौली नगर के चौराहा निवासी सचिन पुत्र देवकीनंदन मोहित राज पुत्र हरभवन राज, विकास पुत्र अशोक कुमार बाबा होटल वाले हैं जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद बिसौली में शोक की लहर दौड गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.