6:53 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पशुओं में कृमि नाशक दवा पान का शुभ समय होली- डॉ0 वार्ष्णेय


विकासखंड आसफपुर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉo दीप कुमार वार्ष्णेय ने विकासखंड आसफपुर के दून पुर गांव में एस्कड योजना अंतर्गत पशु कैंप का आयोजन किया इस कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुधन संबंधी जानकारी प्रदान करना है तथा उनके समस्याओं का समाधान कर दूध उत्पादन तथा अच्छी नस्ल को बढ़ावा देना है ।यह कैंप विकासखंड के दूनपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के समीप आयोजित किया गया डॉ वार्ष्णेय ने बताया कि होली का त्यौहार आने वाला है अपने पशुओं को इस त्यौहार पर कृमि नाशक दावों का प्रयोग कर पशुओं में विभिन्न प्रकार के कृमियों से मुक्ति पाए।

प्रत्येक पशु को वर्ष में दो बार कृमि नाशक दवाओं का सेवन आवश्यक करना चाहिए जिससे न केवल पशुओं में दुख उत्पादन क्षमता बढ़ती है बल्कि बांझपन की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है क्रिमिनाशक दवा पान को याद रखने का सबसे अच्छा तरीका होली और दिवाली है जो कि वर्ष में 6 माह के अंतराल पर आते हैं इन त्योहारों पर अपने पशुओं को कृमि नाशक दवाएं आवश्यक खिलाएं । डॉ वार्ष्णेय ने आगे विभागीय विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विभाग द्वारा देसी नस्लों की उन्नत गायों को पालने वाले पशुपालकों को मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 10000 अथवा 15000 की धनराशि दी जाएगी जिन पशुपालकों के पास देसी नस्ल की गए जैसे साहीवाल,गिर, हरियाणा, थारपारकर,गंगा तेरी इत्यादि गए हैं तो कृपया नजदीकी पशु चिकित्सालय पर संपर्क कर अपना पंजीकरण कराएं और योजना का लाभ लें।पशुओं में असमय होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए विभाग द्वारा संचालित अनुदानित राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना, पशुपालक किसान क्रेडिट, कार्ड वर्गीकृत सीमन, पशुपालक के द्वार पर चिकित्सा सेवा 1962, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना NLM के अंतर्गत 50% अनुदानित बकरी पालन योजना आदि योजना पर प्रकाश डाला ।इस मौके पर पशु चिकित्सालय के विभिन्न कर्मचारी और बाजार में आए विभिन्न ग्रामों के पशुपालक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस