4:50 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

किसान की हत्या के मामले में दो अज्ञात लोगों पर कराई रिपोर्ट

किसान की हत्या के मामले में दो अज्ञात लोगों पर कराई रिपोर्ट

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव जरसैनी में आठ मार्च की रात मुर्गी पालन केंद्र पर सो रहे एक अधेड़ किसान कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक के पुत्र ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

ज्ञात रहे कि आठ मार्च की रात क्षेत्र के गांव जरसैनी में संभल जिले के थाना धनारी क्षेत्र के गांव खजुरा-छपरा निवासी रामपाल शाक्य पुत्र बसंती गांव के बाहर संचालित एक मुर्गी पालन केंद्र पर रहते था। रात अपनी पत्नी अखलेश के साथ वह सो रहे था। रात के करीब एक-दो बजे के दो अज्ञात हमलावरों ने रामपाल के सिर में गोली मार दी और जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना से गांव के लोगों में दहशत फैल गई। मृतक के पुत्र महावीर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर सीओ संजीव कुमार ने बताया कि किसान की मौत के मामले में मृतक पुत्र महावीर की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस