7:50 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला स्वास्थ्य कर्मी का शव, फंदे से मिला लटकता

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला स्वास्थ्य कर्मी का शव, फंदे से मिला लटकता

म्याऊं। स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पर तैनात महिला कर्मचारी का शव, फंदे पर मिला लटकता। महिला स्वास्थ्य कर्मी का शब फंखे से बंदी, रस्सी के फंदे पर लटकने की खबर कस्बा में फैलते ही। वहां लोगों का तांता लग गया। बदायूं के कबूलपुरा निवासी जेमा (27) वर्ष पत्नी तारिक म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र पर बी एम सी पद पर कार्यरत थी। महिला स्वास्थ्य कर्मी म्याऊं में ही वार्ड नंबर 10 निवासी नैन के मकान पर किराए पर लेकर एक रूम रहती थी वहीं जेबा सोमवार 8:30 बजे लगभग बदायूं अपने घर कबूलपुरा से म्याऊं के लिए ड्यूटी को निकली थी। बदायूं घर से आते समय, जेबा सीधी म्याऊं नन्हे के घर जहां किराए पर रहती थी, वहां गई। वहीं कुछ ही देर बाद जेबा की फांसी लगाने की खबर पुलिस को मिली। वहीं सूचना पर म्याऊं चौकी पुलिस नन्हे के घर पहुंची। जहां फंखे से बंदी रस्सी पर जेबा का शब लटका हुआ था। जिसकी जानकारी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने मृतक जेबा के भाई काजिम को दी। जहां जानकारी पर परिवार के लोगो ने म्याऊं पहुंच कर, शव को ले गए। वहीं लिखित में पुलिस को एक पत्र देकर पीएम एवं किसी तरह कार्यवाही से मना कर दिया। मृतक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बदायूं के ही निवासी एक व्यक्ति के साथ बीती वर्ष 2024 में महा सितंबर प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस