7:50 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – शुद्ध भोजनालय में वन दरोगा ने बनाया मांसाहारी भोजन- मामला दर्ज

शुद्ध भोजनालय में वन दरोगा ने बनाया मांसाहारी भोजन, वनविद ने किया विरोध तो नशे में धुत वनदरोंगा वनविद के साथ की मारपीट गाली गलौज जाति सूचक शब्दों का किया प्रयोग, जान से मार देने की दी धमकी.
वनविद ने अनुसूचित जनजाति आयोग में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाने की की मांग, तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी,
वनदरोंगा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में किया मामला दर्ज,

सहसवान ( बदायूं) सामाजिक वानिक कार्यालय सहसवान पर तैनात वन विद विजय सिंह ने अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया की 1 दिसंबर वर्ष 2024 को वह जब बदायूं जिला कार्यालय से सहसवान कार्यालय स्टाफ कर्मचारियों के साथ पहुंचा तो वहां उसे बनदरोगा अनिल राजपूत जो नशे में मदहोश थे मिले मैंने अपने रसोईए से दाल चावल बनाने के लिए कहा तो उसने मुझे बताया की रसोई में मांसाहारी भोजन बना है मैंने कहा किसने बनाया तो उसने मुझे बन दरोगा अनिल राजपूत का नाम लिया इतने में ही अनिल राजपूत लड़खड़ाते हुए मेरे पास आकर गाली गलौज करने लगे तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट प्रारंभ कर दी मेरे शोर मचाए जाने पर काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए जैसे तैसे करके नशे में मदहोश अनिल राजपूत को पकड़ कर ले गए जाते समय अनिल राजपूत ने मुझे जान से मार देने की धमकी दी थी जिसके कारण में भयभीत हो गया मामले की जानकारी तत्काल विजय सिंह ने अपने वन क्षेत्र अधिकारी को अवगत कराते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को भी तथा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस एवं जिला स्तरीय पुलिस अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया परंतु रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई उसे आशंका है की बन बन दरोगा अनिल राजपूत जो प्रभावशाली है जिसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है कहीं मेरी हत्या न कर दे अगर मेरी हत्या होती है तो उपरोक्त अनिल राजपूत ही जिम्मेदार होगा विजय सिंह ने अनुसूचित जनजाति आयोग में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन माह बाद मामले की अपराध संख्या 107 धारा 333 ,115/2, 351/2, 352 अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया मामले की जांच पुलिस क्षेत्र अधिकारी कर्मवीर सिंह करेंगे।
इससे पूर्वी मालपुर क्षेत्र पर तैनात वन दरोगा अनिल राजपूत तथा बिसौली वन क्षेत्र अधिकारी कार्यालय पर तैनात अंकित शर्मा आदि के विरुद्ध विजय सिंह ने अपनी कार में वन्य जीव की हत्या कर उसके सबको रखे जाने की साजिश रचने वाले के विरुद्ध भी वन क्षेत्राधिकारी के आदेश पर एस टू कैस दर्ज कराया है। मामले की जांच प्रभागीयनिदेशक प्रदीप कुमार वर्मा कर रहे हैं। वही मालपुर आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी कटान किए जाने के मामले में प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा पिछले माह निलंबित किया जा चुका है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस