9:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में मिठाइयों में निर्माण तिथि के नाम पर भी किया जा रहा खेल, डेट डालते ही नहीं दुकानदार

।***** बदांयू 4 मार्च।
अगर आप मिठाइयों के शौकीन हैं तो जरा संभलकर मिठाइयां खरीदें। दुकानों पर कई दिनों पहले बनीं मिठाइयों की बिक्री भी की जा रही है। ये मिठाइयों आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लेकिन विक्रेताओं को इससे कोई लेना देना नहीं है, उन्हें तो बस अपने मुनाफे से मतलब है।

बदांयू जिले में एक हजार से अधिक छोटी बड़ी मिठाई की दुकानें हैं। इन पर बनने वाली मिठाइयां कई-कई दिनों तक रखी रहती हैं। जब ग्राहक पहुंचता है तो उसे ताजी मिठाई बताकर उनका विक्रय किया जाता है। शहर की बड़ी दुकानों की अगर बात करें तो यहां भी मिठाइयों के निर्माण तिथि के नाम पर खेल होता है। दरअसल किसी भी मिठाई के उपयोग की एक निर्धारित अवधि होती है। निर्धारित तिथि के बाद मिठाई का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है।
मगर यहां डेट डाली ही नहीं जाती।

इसीलिए बिक्री के लिए रखीं मिठाइयों पर निर्माण की तिथि और प्रयोग की तिथि डाली जाती है। लेकिन इसमें भी मिठाई विक्रेता खेल कर रहे हैं। वे निर्माण तिथि के स्थान पर तारीख नहीं डालते हैं, बल्कि टुडे यानी आज लिख देते हैं। साथ ही प्रयोग की तिथि पर मिठाई के अनुसार एक दिन, दो दिन या तीन दिन लिखा रहता है।

ऐसे में जब भी कोई ग्राहक पहुंचता है तो वह यही समझता है कि मिठाई आज ही बनी है। अगर इसके स्थान पर तारीख डाली जाए तो उसे ये भ्रम न हो। रात 10 बजे के करीब दुकानों की पड़ताल में भी मिठाइयों की दुकानों पर आपको काउंटर मिठाइयों से भरे मिल जाएंगे। जब तक मिठाई बिक नहीं जाती तब तक कांउटर से हटाई नहीं जाती। हालांकि विभाग जब भी जांच करता है और मिठाइयां दूषित या अधिक दिन से रखीं हुईं मिलती हैं तो उसे तत्काल नष्ट करा दिया जाता है।

——————————————-
मिठाइयों पर लिखी तारीख या अन्य किसी चीज से ये समझ पाना बहुत मुश्किल होता है कि मिठाई कब बनी है। इसी कारण ग्राहक कई दिन से रखीं मिठाइयां खरीद लेते हैं। विभाग को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि रखीं हुईं और दूषित मिठाइयां न बिकें।
– अंकित कुमार, बदायूं।—————————————–* सोम्य सोनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस