सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत एबं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में अशोक खुराना समाज सेवी के पुत्र केवल खुराना के निधन से परिवार एबं जनपद बदायूँ व अन्य समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
आज् की शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी पूर्व प्रधानाचार्य देवेश मिश्रा ने की संचालन उक्त दोनों संघटन के मीडिया प्रभारी इं प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।कार्यक्रम व्यबस्थापक सर्व समाज की जिला संयोजिका श्री मती रानी शर्मा, नितिन तिवारी व इं डी पी शर्मा ,अनिल मिश्रा रहे।
शोकसभा को सम्बोधित करते हुए सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रा ने कहा कि आई पी एस केवल खुराना के निधन से बदायूँ जनपद के अधिकतर लोगों को गहरा दुःख हुआ है।क्यों कि बह उत्तरा खंड सरकार के ईमानदार पुलिस अधिकारी थे जिनका जन्म एबं शिक्षा बदायूँ जनपद में हुई उनके परिवार से चलीस साल से अधिक से परिवार के सम्बन्ध थे। सन 2013 में केदार नाथ आपदा उत्तराखंड के समय देहरादून में उन परिवारी जन की सहायता के लिए गया था जिनके माता पिता ब्रद्धा अबस्था के कारण नही जा पाये थे अपने बेटे एबं पुत्र बधु की f i r के लिए मुझ से सम्पर्क किया। ऐसी11परिवार की f i r मेरे द्वारा दर्ज कराई गयी वर्ष 2013 में केवल खुराना जी देहरादून के पुलिस अधीक्षक थे।
मेरी मुलाकात पर आपदा में गुम हुए लोगों को ढूंढबाने के लिए एबं रुद्रप्रयाग के डी एम से सम्पर्क कराकर चार सो पचास लोगों को हेलीकोपटर रेसक़्यू कराकर देहरादून के छब्बीस अस्पतालों में लाकर एडमिट कराये गये जिनमें से बहुत से घायलों के बहुत से परिबारी जन नही पहुँच पाये थे उनकी सेवा का अबसर भी पुलिस अधीक्षक केवल खुराना के कारण ही मिला था।
उनमें अपने पिता अशोक खुराना से ही समाज सेवा के गुण समाहित हुए थे हम सब ऐसे केबल खुराना जी को शत शत नमन करते हुए परिवारीजनो धैर्य की कामना करते हें।
राष्ट्रीय अध्यक्षजी ने कहा कि अशोक खुराना तो कवि हें ही उनके बेटे केवल खुराना उत्तकृस्ट कवि थे इस लिए अपने मुक्क्तक की लाइनों से कहता हुँ —
सूर्य तो छिप गया,तेज पुंज बाकी है।
काव्य के सिंधु में, भावना की लहर बाक़ी है।।
क्या हुआ तम ने,ढक लिया उजेले को।
दीप तो बुझ गया,किरणों का सफर बाकी है।।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य देवेश मिश्र ने केवल खुराना के बचपन के दृस्टांत सुनाते और कहा बह बचपन से लेकर शादी तक मेरे सम्पर्क में रहे होनहार छात्र के साथ संस्कार शील व्यक्तित्व थे उन्होंने आई पी एस बनने की ठानी और ईमानदार पुलिस अफिकारी बने।
संचालन करते हुए मीडिया प्रभारी इं प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि केबल खुराना के पिता अशोक खुराना मुझे छोटे भाई का प्यार देते हुए बहुत स्नेह करते हें मै उनका परिवारी सदस्य होने के नाते केवल खुराना के निधन के कारण व्यथित एबं दुःखी हू और उनकी आत्मा की शांति के साथ साथ प्रभु के चरणों में स्थान प्रदान करने की कामना करता हूँ।
शोक सभा में ड्राइग स्टॉफ एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए बिचार व्यक्त किये।
शोक सभा में एअर फोर्स से सेवा निब्रत्त इं डी पी शर्मा,ब्रह्मण महिला महासभा की जिला अध्यक्ष श्री मती रानी शर्मा, नितिन तिवारी ने केवल खुरान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली देकर नमन किया।
आज की शोक सभा में श्रीमती रजनी मिश्रा ,विदुषी मिश्रा,अनुभब उपाध्य, डा अनुराग शर्मा, श्री मतीअर्चना शर्मा,राम प्रकाश ,अंकिता , श्री मती कमलेश राठौर आदि उपस्थित रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

