7:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में पदभार संभाला

नई दिल्ली। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का पदभार संभाल लिया। वे नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले CEC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। इससे पहले इस पद पर रहे राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।

आगामी चुनावी कार्यभार

ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान देश में 20 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे। इन चुनावों की शुरुआत बिहार से होगी और अंतिम चुनाव मिजोरम में संपन्न होगा।

चुनाव आयोग में नई नियुक्तियां

ज्ञानेश कुमार के अलावा, 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वहीं, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस