8:20 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

विश्व रेडियो दिवस (13 फ़रवरी)

विश्व रेडियो दिवस (13 फ़रवरी)

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) 13 फ़रवरी को पूरे विश्व में मनाया जाता है। वर्ष 2012 को दुनिया भर में प्रथम विश्व रेडियो दिवस मनाया गया। शिक्षा के प्रसार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक बहस में रेडियो की भूमिका को रेखांकित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने पहली बार 13 फ़रवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया। 13 फ़रवरी को संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ भी है। इसी दिन वर्ष 1946 में इसकी शुरूआत हुई थी। विश्व की 95 प्रतिशत जनसंख्या तक रेडियो की पहुंच है और यह दूर-दराज के समुदायों और छोटे समूहों तक कम लागत पर पहुंचने वाला संचार का सबसे सुगम साधन है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.