10:39 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी बोर्ड की नई व्यवस्था- परीक्षकों को एप पर दर्ज करने होंगे प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक।

बदांयू 31 जनवरी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में इस बार परीक्षकों को विद्यार्थियों को दिए गए अंक शासन की ओर से जारी एप पर भी दर्ज करने होंगे। विद्यार्थियों के साथ सेल्फी भी लेनी होगी। इस संबंध में निर्देश जारी हो गए हैं। डीआईओएस ने भी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित हैं। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होनी हैं। जिले में दूसरे चरण में नौ फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। पारदर्शिता बरतने के लिए इस बार नई व्यवस्था की गई है। इसके लिए शासन से एप तैयार किया गया है। इसका लिंक परीक्षकों के मोबाइल फोन पर होगा।

इस पर वह परीक्षार्थी को अंक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में ही रहकर दे सकेंगे। यह एप माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा। लिंक व पासवर्ड परीक्षकों को परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा में दिए गए अंक के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ ली गई सेल्फी भी अपलोड करेंगे। ——————— सोम्य सोनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.