महर्षि विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में 76 वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही वीरता प्रदर्शन के साथ मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी के द्वारा राष्ट्रीय भावना से राष्ट्रीय गान गाकर सभी अध्यापकगणों ने इसमें सहभागिता की। तत्पश्चात गुरु पूजन एवं भावातीत ध्यान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए एवं उनके मध्य फैंसी ड्रेस, कविता वाचन, भाषण एवं नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय के चारों सदनों के मध्य हुई। प्राइमरी वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पाराशर सदन प्रथम, व्यास सदन द्वितीय एवं वशिष्ठ सदन तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में नृत्य प्रतियोगिता में वशिष्ठ सदन प्रथम, पाराशर सदन द्वितीय एवं नारायण सदन तृतीय स्थान पर रहे। कविता वाचन प्रतियोगिता में नारायण सदन प्रथम, वशिष्ठ सदन द्वितीय एवं व्यास सदन तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में वशिष्ठ सदन प्रथम, व्यास सदन द्वितीय एवं पाराशर सदन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजेंद्र सिंह गंगवार एवं संजीव जी शामिल हुए। जिनके द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री के. के. वर्मा जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बच्चों के सामने प्रस्तुत किया एवं संविधान से बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना झा जी के नेतृत्व में हुआ। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया हुआ। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं डॉ. रितु रस्तोगी, श्वेता सैनी





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

