11:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी पोस्ट आफिस में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने का काम ठप, लोग लौटे मायूस

।********* महीनों से मशीन खराब, लोगों को आ रही दिक्कत।——————**** उझानी बदांयू 15 जनवरी 2025।
बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाना है या फिर पुराने कार्ड में कोई संशोधन कराना है। दोनों काम कराना उझानी के पोस्ट आफिस में बेहद मुश्किल हो गया है। क्योंकि शहर में आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए एकमात्र स्थान मुख्य डाक घर है और यहां की मशीन महीनों से खराब हो गई है। जिससे यहां का कामकाज ठप है। इस वजह से आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए 15 ,20 किलोमीटर दूर से आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें वापस लोटना पड रहा है।

शहर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड से संबंधित काम के लिए एक से दो माह बाद का समय दिया जा रहा है। इतनी लंबी प्रतीक्षा के बाद अब तकनीकी दिक्कतों के कारण काम ठप हो गया है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। दरअसल, इस समय राशन कार्ड में अपडेट आधार कार्ड से सत्यापन किया जा रहा है। वहीं किसान रजिस्ट्री से लेकर स्कूल के दाखिले को लेकर भी आधार अपडेट कराया जा रहा है।

———*————————
मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अश्वनी माहेश्वरी ने बताया कि मशीन में खराबी हुई है, मुख्यालय को सूचना दे दी गई है। जल्द ही इसे सही करा कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
——————***

चार बच्चों को लेकर आधार कार्ड में संशोधन कराने आया हूं, यहां आकर पता चला कि मशीन खराब है। अब वापस जा रहा हूं।
मुकेश कुमार, निवासी उझानी।
——–**————–

स्कूल में दाखिले व अन्य कार्यों के लिए आधार कार्ड ठीक कराने के लिए बच्चों को लेकर आया हूं, लेकिन मशीन खराब है, अब वापस जाना पडेगा। दो महीने पहले तारीख मिली थी, तीन चक्कर लगा चुका हूं।
राम सिंह, निवासी छतुईया ।

—————————–
शहर के मुख्य डाकघर पर ही सरकार द्वारा आधार कार्ड में संशोधन कराने की सुविधा दी गई है, लेकिन पिछले दो महीनों में दूसरा चक्कर है। आधार कार्ड ठीक नहीं हो पा रहा है।
शिवराज, निवासी अहीरवारा।—————-***–*राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस