11:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू सर्दी में घटे बस यात्री घट गई निगम की कमाई

।****/* बदांयू 5 जनवरी 2025।

यूपी में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर बस यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा है। उनकी संख्या घटने से निगम की आय प्रभावित हो रही है। नतीजा इसमें करीब 30 फीसदी की गिरावट के कारण उसे लगभग दो से तीन लाख रुपये प्रतिदिन का घाटा सहन करना पड़ रहा है। खास बात है कि लंबे रूट पर गिने-चुने यात्री ही बसों में यात्रा कर रहे हैं।

कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के कारण रोडवेज निगम की बसों में यात्रियों की संख्या की कम हुई है। विभागीय जानकारों के अनुसार सामान्य दिनों में निगम को प्रतिदिन लगभग 10 लाख रुपये की आय होती थी। यात्रियों की संख्या औसतन करीब 8 से 10 हजार रहती थी। कड़ाके की सर्दी के चलते यह संख्या घटी है। इन दिनों औसतन पांच हजार यात्री ही बस यात्रा कर रहे हैं। खास कर लंबे रूट की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे रोडवेज की आय में कमी आई है। अधिकारी भी मानते हैं कि सर्दी के कारण निगम की आय में 30 फीसदी गिरावट आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.