6:54 pm Wednesday , 21 May 2025
BREAKING NEWS

उसावां थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाईक में मारी टक्कर

म्याऊं: उसावां थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाईक में मारी टक्कर। बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल। गांव के लोगों ने उठकर एंबुलेंस की मदद से घायल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। फर्रुखाबाद जिले के थाना क्षेत्र के गांव सिवाया गांव निवासी म्याऊ मोहित पुत्र दिनेश सक्सेना अपनी ससुराल जा रहा था। उसी समय बुधवार शाम लगभग 7 बजे म्याऊं- दातागंज मार्ग पर अभिगांव के पास अज्ञात बहान ने बाईक में टक्कर मार दी थी। जिससे वाईक सवार मोहित सक्सेना गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको लोगों ने सरकारी एम्बूलेंस से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र म्याऊं भर्ती कराया। जहां हालत चिन्ताजनक होंने पर जिला अस्पताल रैफर कर, परिजनों को सूचना दे दी है